{"_id":"d50e067edc3184a27b6ffb1738295494","slug":"badal-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यों के फंडों का दुरुपयोग कर रहा केंद्र : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यों के फंडों का दुरुपयोग कर रहा केंद्र : बादल
अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)।
Updated Thu, 21 Nov 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि मतदाताओं को लुभाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों के फंडों का दुरुपयोग करके नाम कमा रही है। केंद्र सरकार राज्यों से एकत्र किए जाने वाले मालिये का बड़ा हिस्सा ही खर्च करती है।
उल्टा कांग्रेसियों द्वारा उनकी सरकार पर विकास कार्यों तथा भलाई स्कीमों के लिए केंद्रीय ग्रांटों के दुरुपयोग के मुद्दे उछाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात वीरवार को लंबी हलके के गांव कोलियांवाली में पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेता केंद्रीयकरण की नीति के तहत राज्यों के हकों को छीन रहे हैं। यहां तक कि सभी राज्यों से टैक्स उगाह कर केंद्र सरकार टैक्सों का 67 फीसदी हिस्सा अपने पास रख लेती है।
विज्ञापन
बाकी बचा हिस्सा राज्यों को दिया जाता है। पंजाब के कांग्रेस नेता सब-कुछ जानते हुए भी सत्तापक्ष की आलोचना करने पर तुले हैं। देश के कई राज्यों में आर्थिक मंदहाली का कारण यूपीए सरकार द्वारा अपने हाथों में ज्यादा शक्तियां केंद्रित करना है।
कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही राज्यों की शक्तियों को हड़पा है। कांग्रेस द्वारा संगत दर्शन कार्यक्रमों में दी जाने वाली सरकारी ग्रांटों के बारे में लिखित रिकार्ड न होने के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि संगत दर्शन के दौरान दिए जाने वाले एक-एक रुपये का हिसाब सरकारी रिकार्ड का हिस्सा होता है।
इस बारे में सारा रिकार्ड डिप्टी कमिश्नरों के पास होता है। कांग्रेसियों के ऐसे निराधार बयानों में कोई सच्चाई नहीं है।
नशों के कारोबार की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से करवाए जाने के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री बोले कि राज्य सरकार अपने स्तर पर इस मामले की पारदर्शी ढंग से जांच कर रही है। यहां तक कि अब तक इस मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर अग्रिम जांच आरंभ की है।