{"_id":"600d5ab68ebc3ef918105b80","slug":"attack-on-police-team-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl4016840109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन
मामले की जांच कर लौट रही पुलिस टीम पर चीमा चौक पर एक परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया। हमले में कोई घायल नहीं हुआ। थाना मोती नगर पुलिस ने एएसआई हरनेक सिंह की शिकायत पर बस्ती जोधेवाल वासी इंदू बाला, पिता कृष्ण लाल और भाई मनोज कुमार समेत दो अज्ञात के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापे मार रही है।
एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि दो मार्च 2019 को डिवीजन नंबर छह पुलिस ने ईशर नगर निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर इंदू बाला और रिश्व बेनीपाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। मामले में दोनों आरोपियों ने जमानत ले रखी है। सात दिसंबर 2020 को सुशील कुमार पर गोली चलाकर मारने का प्रयास किया गया था। इस मामले में थाना डेहलों पुलिस ने करणवीर समेत सात अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
पीड़ित सुशील कुमार ने पुलिस कमिश्नर को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत की जांच थाना डेहलों पुलिस के पास है। 23 जनवरी की दोपहर वह पुलिस टीम के साथ इंदु बाला के घर गए थे। वहां उन्होंने जांच में शामिल होने के लिए परवाना नोट करवाया। इसके बाद वापस निकल पड़े। जैसे ही वह चीमा चौक पर पहुंचे वहां पर इंदु बाला, कृष्ण लाल और मनोज कुमार व दो अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने पुलिस टीम को रोककर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।