फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   athletic meet ludhiana, punjab agriculture university athletic meet ludhiana

जैवलीन थ्रो में बलकरण, जसप्रीत अव्वल

Thu, 10 Mar 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 10 Mar 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
athletic meet ludhiana, punjab agriculture university athletic meet ludhiana
लुधियाना के पीएयू में आयोजित सालाना एथलेटिक मीट में हिस्सा लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की ओर सेे 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। विद्यार्थी भलाई डायरेक्टर की ओर से करवाई जा रही मीट के पहले दिन पीएयू के वाइस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने समारोह का शुभारंभ किया। विद्यार्थी भलाई के निर्देशक डॉ. रविंदर कौर धालीवाल ने सभी का धन्यवाद किया। एथलेटिक मीट में यूनिवर्सिटी के चार कॉलेजों खेतीबाड़ी कॉलेज, खेतीबाड़ी इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज, बेसिक साइंस एंड ह्यूमनेटिज कॉलेज और होम साइंस कॉलेज के अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल गुरदासपुर के विद्यार्थियों की टीम ने भी शिरकत की। इस दौरान 34 विभिन्न खेल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन


500 मीटर दौड़ (लड़के) में जपजीत सिंह पहले, गुरदीप सिंह दूसरे और गुरिंदर पाल सिंह तीसरे स्थान पर, 100 मीटर हर्डल में हरदीप सिंह धालीवाल पहले, सुमेल सिंह दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर, हैमर थ्रो में तजिंदर पाल पहले, तेजबीर सिंह दूसरे और बलकरण सिंह तीसरे स्थान पर, ट्रिपल जंप में राहुल पहले, हरदीप सिंह दूसरे और सिमरनजीत सिंह तीसरे स्थान पर, 400 मीटर हर्डल रेस में जपजीत सिंह पहले, अमनिंदर सिंह दूसरे और गुरपिंदर सिंह तीसरे स्थान पर,  जैवलीन थ्रो में बलकरण सिंह पहले, आलमदीप सिंह दूसरे और तजिंदरपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैवलीन थ्रो (लड़कियों) में  जसप्रीत कौर पहले, अलीजा दूसरे और हरवीन तीसरे स्थान पर, 1500 मीटर दौड़ में महकप्रीत कौर रंधावा पहले, सुखजिंदर कौर दूसरे और स्वनजोत तीसरे स्थान पर, 800 मीटर दौड़ में महकप्रीत कौर पहले, सिमरन ढिल्लों दूसरे और लवप्रीत कौर तीसरे स्थान पर, 200 मीटर दौड़ में प्रतिष्ठा पहले, महकप्रीत दूसरे और नवरुप कौर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed