फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Athlete who came to participate in Kheda Watan Punjab Diyan died, suffer heart failure while talking on phone

Punjab: खेडां वतन पंजाब दियां में हिस्सा लेने आए एथलीट की मौत, फोन पर बात करते समय हुआ हार्ट-फेल; वीडियो वायरल

Wed, 06 Nov 2024 10:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 06 Nov 2024 10:31 AM IST
सार

जालांधर से लुधियाना आए वरिंदर ने लंबी कूद मुकाबले में भाग लिया। कोच बिक्रमजीत सिंह के अनुसार वरिंदर सिंह को दिल का दौरा पड़ने के समय वह मैदान पर मौजूद थे। वरिंदर ने दोपहर 3 बजे तक अपना गेम पूरा कर लिया था, लेकिन अन्य एथलीटों को देख रहे थे।

विज्ञापन
Athlete who came to participate in Kheda Watan Punjab Diyan died, suffer heart failure while talking on phone
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में चल रही खेडा वतन पंजाब के मुकाबले में हिस्सा लेने आए जालंधर के रहने वाले एथलीट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एथलीट की पहचान वरिंदर सिंह के रुप में हुई है। जिस समय हादसा हुआ वरिंदर अपने दोस्त से बात कर रहा था। जब वह फोन पर बात कर रहे थे तो वह जेब में डालने लगे तभी अचानक उन्हें दौरा पड़ा गया और उसकी मौत हो गई। जब तक साथी कुछ कर पाते उनकी मौत हो चुकी की।

विज्ञापन


सोमवार को लुधियाना समेत पंजाब के पांच जिलों में प्रतियोगिता शुरू हुई और इसमें एथलेटिक्स, बेसबॉल, किकबॉक्सिंग और लॉन टेनिस जैसे इवेंट शामिल हैं। जिसमें युवा और अनुभवी दोनों एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इवेंट गुरु नानक स्टेडियम, मल्टीपर्पज हॉल, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल गिल और जस्सोवाल स्थित हार्वेस्ट लॉन टेनिस अकादमी में आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




जालांधर से लुधियाना आए वरिंदर ने लंबी कूद मुकाबले में भाग लिया। कोच बिक्रमजीत सिंह के अनुसार वरिंदर सिंह को दिल का दौरा पड़ने के समय वह मैदान पर मौजूद थे। वरिंदर ने दोपहर 3 बजे तक अपना गेम पूरा कर लिया था, लेकिन अन्य एथलीटों को देख रहे थे। देर शाम को वह स्टेडियम. में ही अपने दोस्त से बात कर रहे थे। बात करने के बाद उन्होंने फोन जेब में डाला और वहीं गिर पड़े। जब तक साथी उन्हें उठा कर अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed