फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ASI commit suicide in Ludhiana

मालखाने में पड़ी कारबाइन से पंजाब पुलिस के एएसआई ने खुद को मारी गोली, ट्रांसफर के बाद भी नहीं दे रहा था चाबी

Thu, 10 Nov 2022 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 12:25 PM IST
सार

मनोहर लाल पहले थाना सराभा नगर में ही बतौर मुंशी तैनात था और मालखाने की सारी जिम्मेदारी भी उसकी थी। जून में उसकी बदली थाना सदर में हो गई, लेकिन उसने थाना सदर में ज्वाइन नहीं किया और पुलिस लाइन में चला गया।

विज्ञापन
ASI commit suicide in Ludhiana
लुधियाना में एएसआई की गोली लगने से मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना के सराभा नगर थाने में बुधवार देर रात उस समय भगदड़ मच गई, जब पंजाब पुलिस के एएसआई ने मालखाने के अंदर घुस वहां पड़ी कारबाइन से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही सभी मुलाजिम मालखाने की तरफ भागे। कुछ मुलाजिमों ने सोचा कि गोली मालखाने की तरफ से चली है तो कोई अटैक न हुआ हो तो मुलाजिम अपने अपने हथियार उठाकर मालखाने की तरफ भागे। जब वहां पहुंचे तो देखा कि इसी थाने में मुंशी रहे एएसआई मनोहर लाल (50) का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद मुलाजिमों ने इसकी जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। जांच के बाद मनोहर लाल का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनोहर लाल पहले थाना सराभा नगर में ही बतौर मुंशी तैनात था और मालखाने की सारी जिम्मेदारी भी उसकी थी। जून में उसकी बदली थाना सदर में हो गई, लेकिन उसने थाना सदर में ज्वाइन नहीं किया और पुलिस लाइन में चला गया। वह पिछले दो महीने से थाना सराभा नगर के नए मुंशी को मालखाने की चाबियां नहीं सौंप रहा था और न ही रिकॉर्ड दे रहा था। 
विज्ञापन


थाने की तरफ से भी तीन से चार बार लिखित में देकर थाने के मालखाने की चाबियां मांगी थी, लेकिन वह हर बार टालमटोल किए जा रहा था। सूत्र बताते हैं कि एसटीएफ की टीम ने एक मामले में कुछ नशीला पदार्थ रिकवर किया था और थाना सराभा नगर के मालखाने में पड़ा था, लेकिन वहां से उसके समय में ही कम हो गया था। वह सामान कैसे कम हुआ किसी को कुछ पता नहीं था। खुद पर कार्रवाई की वजह से मनोहर लाल डर रहा था, इस कारण वह चाबियां नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर वह परेशान था। वह बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे थाने पहुंचा और मालखाने में जाकर वहां पड़ी कारबाइन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की करीब नौ महीने पहले हुई थी मौत, बेटा रहता है विदेश
मनोहर लाल मूल रूप से होशियारपुर का रहने वाला था और यहां वह थाना सराभा नगर के पीछे बनी पुलिस कॉलोनी में रहता था। उसकी पत्नी की करीब नौ महीने पहले मौत हो गई थी, जबकि बेटा विदेश में रहता है। मनोहर लाल की बेटी उसी के साथ पुलिस कॉलोनी में ही रहती है। पत्नी की मौत के बाद से भी मनोहर लाल काफी परेशान था और अक्सर चुपचाप रहता था। ऊपर से मालखाने की चिंता और खुद पर कार्रवाई का डर उसे सताने लगा था और उसने इसी वजह से खुद को गोली मारी। एसीपी मंदीप सिंह ने बताया कि मालखाने में माल कम का अभी कोई पता नहीं है। रिकार्ड चेक किया जाएगा उसी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाकी मनोहर लाल ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण भी पता लगाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed