{"_id":"60abbef88ebc3e136b5880f4","slug":"asi-brother-killed-his-own-brother-after-fight-ludhiana-news-pkl414360872","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई द्वारा भाई को गोली मारने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई द्वारा भाई को गोली मारने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
लुधियाना। घरेलू विवाद के चलते बीती 28 अप्रैल को हैबोवाल गोपाल नगर पुली पर एएसआई द्वारा अपने ही भाई एएसआई को गोली मारने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। घटनास्थल पर खड़े किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल पर 47 मिनट का वीडियो बनाया था। वीडियो में दोनों भाइयों के बीच तकरार, उसे छुड़ाने का प्रयास करती उनकी बहन, एएसआई द्वारा भाई को गोली मारना और बाद में अपनी जिप्सी में बैठकर फरार होने की सारी घटना कैद है। पीड़ित परिवार ने वायरल वीडियो अधिकारियों तक पहुंचा दिया है।
डीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन एएसआई विजय कुमार के बेटे विशाल कुमार ने बताया कि घटना को एक महीना होने वाला है, लेकिन पुलिस अभी तक एएसआई जनकराज को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वह सभी पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत भी कर चुका है। पुलिस उसे पकड़ने में अभी तक नाकाम साबित हुई है। विशाल ने बताया कि रविवार को घटना का एक वीडियो मिला है, जिसे भी पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को उनके पिता को गोली मारी गई थी। मामले में वह निर्दोष हैं। इसके बावजूद विभाग ने अगले दिन उनका तबादला पठानकोट कर दिया। उनके पिता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गोली छाती में लगने से उनका हार्ट सिकुड़ गया है। फेफड़ों में पानी और खून भर गया। उनके इलाज में अब तक आठ लाख रुपये से ज्यादा का खर्च आ चुका है। उसने पुलिस कमिश्नर से मांग की कि आरोपी एएसआई को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही उनके पिता के तबादले के फैसले को रद करने की मांग की। एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी जनकराज के सभी मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। उसकी तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।