फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ASI beaten pregnant daughter-in-law with two sons, kicked in the stomach, referred

एएसआई ने दो बेटों के साथ गर्भवती पुत्रवधू को पीटा, पेट में मारी लात, रेफर 

Thu, 27 May 2021 10:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
ASI beaten pregnant daughter-in-law with two sons, kicked in the stomach, referred
थाना सिटी रायकोट में तैनात एएसआई बलवंत सिंह वासी गांव गोंदवाल ने सात माह की गर्भवती पुत्रवधू नवजतौर कौर को बेरहमी से पीटा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी एएसआई बलवंत सिंह, बेटा प्रितपाल सिंह (नवजोत कौर का पति) और बिक्रमजीत सिंह (नवजोत कौर का देवर) को भी नामजद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता नवजोत कौर ने बताया कि पिछले हफ्ते उसके ससुराल वाले उसे मालेरकोटला दरगाह पर माथा टिकवाने ले गए थे। गोंदवाल से रायकोट शहर तक उसे पैदल चलवाया गया। घर आने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद दो दिन गंभीर हालत में किसी झोलाछाप डॉक्टर्स के पास मोटरसाइकिल पर लाया ले जाया गया। उसने अपने मायके गांव धुरकोट फोन कर भाई संदीप सिंह और मां कुलदीप कौर को बुला लिया। भाई और मां ने ससुर बलवंत सिंह से इतना ही कहा कि बेटी सात माह की गर्भवती है, इसलिए उसे जांच के लिए कार में लेकर जाया करें। इस बात से भड़के ससुर, पति और देवर तीनों मिलकर उसे पीटने लगे। यही नहीं उसके पेट में भी लात मारी गई।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. अलका मित्तल ने कहा कि दोनों परिवार अस्पताल आए थे। यहां भी झगड़ा शुरू कर दिया। अस्पताल में भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद तुरंत डीएसपी रायकोट को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू किया। नवजोत के गर्भ में आई चोट के कारण उसे अल्ट्रासाउंड के लिए राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफेर किया गया है। बच्चे की हालत के बारे में रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मुकद्दमे के जांच अधिकारी थानेदार बलविंदर सिंह ने कहा कि नवजोत के पति प्रितपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बलवंत के दूसरे बेटे बिक्रमजीत ने भी एमएलआर कटवाई है, उसकी एक्स रे रिपोर्ट आना बाकी है। अभी कोई क्रॉस परचा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed