फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ashu from Congress, Parupkar from SAD filed nomination, BJP candidate not decided yet

Ludhiana News: लुधियाना उपचुनाव... कांग्रेस से आशु, शिअद ने परउपकार ने भरा नामांकन, भाजपा का उम्मीदवार अभी तय नहीं

Thu, 29 May 2025 09:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Ashu from Congress, Parupkar from SAD filed nomination, BJP candidate not decided yet
-भाजपा में एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह सिद्धू, पूर्व महासचिव जीवन गुप्ता और महिला नेता राशि अग्रवाल का नाम चर्चा में
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए राजनीति काफी सरगर्म हो गई है। 19 जून को मतदान होना है और 23 जून को नतीजे घोषित जाएंगे। इस बीच वीरवार को कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु और शिअद उम्मीदवार परउपकार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं, भाजपा को अभी तक उम्मीदवार की तलाश है।
भाजपा की तरफ से अभी उम्मीदवार का एलान नहीं किया गया है। उम्मीदवारी के लिए कई नाम चर्चा में हैं। इसमें सबसे ऊपर एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह सिद्धू, पूर्व महासचिव जीवन गुप्ता के साथ साथ राशि अग्रवाल का नाम सबसे आगे है। अब देखना यह होगा कि भाजपा किसके नाम पर मुहर लगाती है। भाजपा वर्करों में उम्मीद है कि शुक्रवार की सुबह तक उम्मीदवार का एलान कर दिया जाएगा। इसके बाद इस सीट के लिए मुकाबला चौकोना हो जाएगा। अगर भाजपा की तरफ से शुक्रवार को उम्मीदवार का एलान कर दिया जाता है, तो नामांकन के बाद भाजपा को सबसे कम समय प्रचार करने के लिए मिलेगा।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवारों में नाम की बात करें तो पूर्व महासचिव जीवन गुप्ता के नाम की भी चर्चा है। वह दो बार भाजपा पंजाब के महासचिव रह चुके हैं और कारोबार करते हैं। जीवन गुप्ता महानगर की कई धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हैं। आरएसएस के साथ काफी समय से जुड़े होने के कारण हिंदू नेताओं में भी उनका नाम आता है। जीवन गुप्ता के अलावा एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू भी दावेदारों में हैं। वह 2022 विधानसभा चुनाव में हलका पश्चिम से किस्मत आजमा चुके हैं। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अगर बात करें, तो बिक्रम सिद्धू चुनाव हारने के बाद बैठकों से दूर हो गए थे। नगर निगम चुनाव में भी वह भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में ज्यादा चुनाव प्रचार नहीं कर पाए थे। भाजपा के पास इस समय उम्मीदवार नहीं है, तो भाजपा बिक्रम सिद्धू पर भी दांव खेल सकती है। वहीं, राशि अग्रवाल कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हेमराज अग्रवाल की बहू हैं। राशि अग्रवाल 2 साल पहले कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। तब उन्होंने मीडिया के समक्ष कहा था कि उनकी आत्मा भाजपा पार्टी से जुड़ी थी, लेकिन उनके ससुर हेमराज अग्रवाल कांग्रेस के टकसाली नेता हैं। इस कारण वह कांग्रेस में बतौर पार्षद काम करती रही हैं। कांग्रेस में सिर्फ उनका शरीर था, आत्मा उनकी भाजपा में ही थी। इस वजह से आज उन्होंने ये कदम उठाया और कांग्रेस को छोड़ दिया। राशि अग्रवाल भी महानगर की कई धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी हैं, जिसका फायदा भाजपा लेने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि वीरवार को चार नामांकन भरे गए। 28 मई को 1 आजाद उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 2 जून है और नामांकन पत्रों की पड़ताल 3 जून को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख़ 5 जून, 2025 है। 30 और 31 मई को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed