{"_id":"619bc36aad7a1f13d704bd07","slug":"arvind-kejriwal-target-punjab-chief-minister-channi-said-there-is-fake-kejriwal-is-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: पंजाब में घूम रहा है नकली केजरीवाल, बस दावे करता है, जानिए दिल्ली के सीएम ने ऐसा क्यों कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: पंजाब में घूम रहा है नकली केजरीवाल, बस दावे करता है, जानिए दिल्ली के सीएम ने ऐसा क्यों कहा?
Mon, 22 Nov 2021 09:50 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 22 Nov 2021 09:50 PM IST
सार
सीएम चन्नी पर तंज कसते केजरीवाल ने कहा कि उनके एलान को देख पंजाब सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक बनाने की घोषणा कर दी है, बस एक मोहल्ला क्लीनिक तैयार तो करके दिखा दो। वह महिलाओं के लिए तीसरी घोषणा कर चुके है। अब चन्नी सरकार पंजाब की दो महिलाओं के खाते में पैसा डालकर दिखा दे।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में इस समय एक नकली केजरीवाल घूम रहा है, आप लोग जरा उससे सावधान रहें। क्योंकि आज तक मैंने जितनी भी घोषणाएं की हैं, दो दिन बाद उन योजनाओं को लागू करने का दावा उसने किया है। यह तंज है दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का, जिसे उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर कसा।
विज्ञापन
वह सोमवार की शाम को लुधियाना में टैक्सी व ऑटो चालक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बातचीत कर रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को उनका लुधियाना में ऑटो और टैक्सी चालकों से मिलने का प्रोग्राम था। सुबह सीएम चन्नी राहतों की घोषणा करने पहुंच गए। अब वह पंजाब के सीएम चन्नी को बताना चाहते हैं कि एक या दो दिन में कच्चे अध्यापक मुलाजिमों से मिलने के लिए जा रहे हैं, इसलिए उनके जाने से पहले जो राहत देनी हो वह दे दें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कंगना की गिरफ्तार की मांग: जागीर कौर ने कहा- सिखों के खिलाफ टिप्पणी बीमार मानसिकता की निशानी
विज्ञापन
इस समारोह में ऑटो और टैक्सी चालकों ने पंजाब में आ रही एक समस्या केजरीवाल के सामने रखी। इस पर उन्होंने कहा कि दिल्ली के किसी ऑटो वाले को फोन कर लेना अगर वह हमारी तारीफ न करे तो वोट मत देना। यूनियन नेताओं को आश्वासन देते केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मॉडल को पंजाब में लागू करेंगे। किसी चालक को दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, सब काम फेसलेस होंगे। सिर्फ गाड़ी की फिटनेस के लिए जाना पड़ता है। फिटनेस का खर्च दिल्ली सरकार उठाती है। दुर्घटना होने पर चालक के इलाज पर जितना भी खर्च होगा वह उनकी सरकार देगी। पंजाब के ऑटो एंव टैक्सी चालकों के लिए एक निगम का गठन करेंगे, जिसके सदस्य ऑटो व टैक्सी चालक होंगे। वही खुद पॉलिसी तैयार करेंगे।