फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Demand for arrest of Kangana Ranaut Bibi Jagir Kaur head of Shiromani Gurdwara Prabandhak Committee said remarks against Sikhs are a sign of ill mentality

कंगना की गिरफ्तार की मांग: जागीर कौर ने कहा- सिखों के खिलाफ टिप्पणी बीमार मानसिकता की निशानी

Mon, 22 Nov 2021 09:37 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 22 Nov 2021 09:37 PM IST
सार

बीबी जागीर कौर ने कंगना रनौत को चेतावनी देते हुए कहा कि सोच समझ कर बोलें। देश की आजादी में 80 फीसदी कुर्बानियां सिखों ने दी हैं और अब कंगना को अपनी बौद्धिक गरीबी की पेशकश करके देश के हालातों को खराब नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Demand for arrest of Kangana Ranaut Bibi Jagir Kaur head of Shiromani Gurdwara Prabandhak Committee said remarks against Sikhs are a sign of ill mentality
कंगना रनौत, बीबी जागीर कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से सिखों के खिलाफ कमेंट की सख्त शब्दों में निंदा की है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने यह प्रतिक्रिया कंगना द्वारा 1984 के दंगों के दौरान सिखों को लेकर दिए गए बयान पर व्यक्त की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि वह उनके खिलाफ बोलीं जिन्होंने कभी किसी से हार स्वीकार नहीं की। कंगना ने उन सिखों के खिलाफ बात कही, जिन्होंने सीमाओं पर सीने पर गोलियां खाकर देश की रक्षा के लिए कुर्बानियां दी हैं। कंगना ने सिख विरोधी बयान देकर अपनी कमजोर बौद्धिक मानसिकता दिखाई।
विज्ञापन


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुंबई पहुंचकर कंगना के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं के तहत केस दर्ज करवाने का समर्थन करते हुए उन्होंने तुरंत कंगना को गिरफ्तार किए जाने की बात कही। बीबी जागीर कौर ने कहा कि कंगना सिख भाईचारे के खिलाफ बात करके बाहर आजाद घूमेंगी, तो हालात खराब हो सकते हैं। कंगना की गिरफ्तारी आवश्यक है। ताकि किसी की भवनाएं न आहत हों और कोई नुकसान न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed