फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Arrest warrant issued for Shergil and Pankaj in plot scam case

Ludhiana News: प्लाट घोटाले के मामले में शेरगिल और पंकज के गिरफ्तारी वारंट जारी

Thu, 26 Oct 2023 06:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 26 Oct 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Arrest warrant issued for Shergil and Pankaj in plot scam case
दोनों आरोपियों की जिला अदालत से जमानत याचिका हो चुकी खारिज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। प्लाट घोटाले के मामले में नामजद पीसीएस अधिकारी बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और सुपरिंटेंडेंट पंकज की गिरफ्तारी के लिए अदालत की ओर से वारंट जारी कर दिए गए हैं। दोनों ने जमानत हासिल करने के लिए याचिका भी दायर की, लेकिन जिला अदालत ने 23 अक्तूबर को इन दोनों सहित जेल में बंद आरोपी राजीव कुमार, विकास आरोड़ा और अमनदीप की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि इस मामले में नामजद मनप्रीत बादल को हाईकोर्ट से दिसंबर तक राहत मिली हुई है।


सूत्रों ने बताया कि जिला अदालत की ओर से जब मामले में नामजद पीसीएस अधिकारी बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और सुपरिंटेंडेंट पंकज की जमानत याचिका 23 अक्तूबर को खारिज कर दी गई थी। इसके बाद विजिलेंस की तरफ से अदालत से ही मामले में नामजद पीसीएस अधिकारी शेरगिल व पंकज की गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करवा लिए हैं। इससे पहले विजिलेंस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए बेहद प्रयास किए, लेकिन विजिलेंस को कामयाबी नहीं मिली। वहीं प्लाट घोटाले के मामले में विजिलेंस अधिकारियों की तरफ से चाहे राजीव कुमार, विकास आरोड़ा व अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, लेकिन मामले के मुख्य सूत्रधार रहे पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, पीसीएस अधिकारी शेरगिल और सुपरिंटेंडेंट पंकज को गिरफ्तार करने में नाकाम ही रही है। मनप्रीत बादल हाईकोर्ट से राहत ले चुके हैं, जबकि शेरगिल और पंकज अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed