{"_id":"71a18de7c6f01cfe78d83541d88ea1a9","slug":"army-uniform-suspicious-persons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की वर्दी में घूमते संदिग्ध्ा जांच में सेना के ही मुलाजिम निकले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की वर्दी में घूमते संदिग्ध्ा जांच में सेना के ही मुलाजिम निकले
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट एयरबेस कैंप में आतंकवादी हमले के बाद से लोग भी पूरी तरह से सचेत हो गए हैं। शनिवार देर रात साहनेवाल के गांव में सेना की वर्दी में घूम रहे कुछ लोगों को देख कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल की अगुवाई में पूरे शहर की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने सेना की वर्दी पहने लोगों की घेराबंदी कर दी। उन्होंने खुद को सेना से संबंधित बताया। इस पर पुलिस ने सेना के अधिकारियों को बुलाया। इसके बाद पता चला कि ये लोग सेना के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से हैं और जो इलाके में एक्टिविटी के कारण घूम रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो सेना को गांव की पंचायत को पहले ही सूचित कर देना जाना चाहिए।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सेना की वर्दी पहने कुछ लोग गांव साहनेवाल से गुजर रहे थे। उन्हें देखकर ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित कर दिया कि गांव में कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं जिन्होंने सेना की वर्दी पहन रखी है। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और इन लोगों को घेर लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि वह सेना के ही इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से हैं। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेशों पर सेना के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने मौके पर आकर कहा कि वह सेना के ही मुलाजिम हैं और वह एक्टिविटी के कारण ही गांव में घूम रहे थे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपील की कि अगर कोई ऐसी एक्टिविटी होती है तो गांव के लोगों को पहले बता दिया जाए ताकि कोई गलतफहमी पैदा न हो। पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल ने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस वहां पहुंच गई थी। उन लोगों को घेर कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना परिचय दिया। जिसे पूरी तरह से जांच करने के बाद उन्हें भेज दिया गया।