{"_id":"6734e58efead6e5e6d0e5c10","slug":"armed-youths-broke-into-the-house-and-looted-one-lakh-rupees-and-jewellery-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-107424-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: हथियारबंद युवकों ने घर में घुस की तोड़फोड़, एक लाख रुपये और जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: हथियारबंद युवकों ने घर में घुस की तोड़फोड़, एक लाख रुपये और जेवरात लूटे
Wed, 13 Nov 2024 11:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
थाना डाबा इलाके की मोहल्ला गुरबचन काॅलोनी इलाके में हथियारबंद युवकों ने की वारदात
30 से 35 नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। डाबा की मोहल्ला गुरबचन काॅलोनी इलाके में हथियारंबद युवकों ने रंजिश के चलते घर में घुसकर तोड़फोड़ की और एक लाख रुपये की नकदी के साथ-साथ जेवरात चोरी कर फरार हो गए। एक बार इलाके में दहशत फैलाकर नौजवान धमकियां देते हुए फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला गुरबचन काॅलोनी की रहने वाली गुरमीत कौर की शिकायत पर मनी सेखों, बाबू, आशु लोहारा, अंग्रेज, अजय, शंटी, साबी, हरमन मोहरी, पारुल, राज, राजन के साथ साथ 25 से तीस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
गुरमीत कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 8 नवंबर को उसका बेटा रमनदीप सिंह किसी काम से शहर से बाहर गया था। अगले दिन कुछ युवक हथियारों से लैस होकर घर पहुंचे और उसके बेटे के बारे में पूछने लगे और धमकियां देने लगे। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। फिर से अगले दिन गुरमीत कौर का पति स्वर्ण सिंह अपनी दुकान पर गए तो वहीं युवक हथियारों से लैस होकर आए और आते ही घर में घुसकर तोड़फोड़ की और साथ ही अलमारी के ताले तोड़कर एक लाख रुपये की नकदी, सोने के जेवरात और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। जाते हुए आरोपियों ने उन्हें धमकियां दी कि पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं और जिन लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं उनकी तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और अज्ञात आरोपियों का भी पता लगाना शुरू कर दिया है।