फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Argument over price of vegetables led to murderous attack on a person

Ludhiana News: सब्जी के भाव पर हुई कहासुनी, व्यक्ति पर कातिलाना हमला

Thu, 26 Oct 2023 11:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 26 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Argument over price of vegetables led to murderous attack on a person
तीन युवकों के खिलाफ थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन

घायल पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल, हालत नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। फोकल प्वाइंट के जीवन नगर इलाके में सब्जी के भाव को लेकर हुई कहासुनी के बाद तीन नौजवानों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपियों ने सरिये से लोहे की चेन बांधकर कातिलाना हमला कर दिया। इससे जीवन नगर में रहने वाला मुंद्रो प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके बेटे संजय कुमार ने उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस जांच के लिए पहुंची। संजय कुमार की शिकायत पर वहां सब्जी बेचने वाले पवन कुमार, संत राम और संतराम की पत्नी नीलम देवी के अलावा अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संजय कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह पिछले काफी सालों से यहीं रह रहे हैं और सब्जी बेचने का काम करते हैं। वह इलाके में सब्जी बेच रहे थे और आरोपी भी उन्हीं के साथ ही दुकान लगाते हैं। वह सब्जी अपने भाव में बेच रहे थे तो आरोपियों ने सब्जी ज्यादा कम भाव में बेचनी शुरू कर दी ताकि ग्राहक उनसे सब्जी न खरीद पाए। वह बात करने के लिए चले गए तो वहां आरोपियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी और आरोपियों ने उनके पिता पर डंडे और सरिये पर चेन बांधकर एकदम से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। किसी तरह से वह अपने पिता को वहां से निकालकर तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां मुंद्रो प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, थाना फोकल प्वाइंट पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है। आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed