फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Anganwadi workers surrounded SSP office in Bathinda

आंगनबाड़ी वर्करों ने घेरा एसएसपी दफ्तर

Wed, 10 Mar 2021 05:49 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers surrounded SSP office in Bathinda
बठिंडा में एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना देतीं आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद - फोटो : BATHINDA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। थाना कोतवाली पुलिस ने आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष हरगोबिंद कौर समेत 28 वर्करों पर ट्रैफिक जाम करने के आरोप में बुधवार को केस दर्ज किया। इसका पता चलते ही आंगनबाड़ी वर्करों ने बुधवार को सुबह एसएसपी कार्यालय का घेराव कर सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तहसीलदार की ओर से एसएसपी और एडीसी के साथ बैठक कराने का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की अगुवाई कर रही यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष हरगोबिंद कौर ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस के जिला कार्यालय तक वित्त मंत्री मनप्रीत बादल एवं कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने पहुंची थीं। इसी दौरान वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी और अश्लील हरकतें की। इस के अलावा कुछ कांग्रेसी वर्कर यूनियन की सदस्यों की चुनरियां छीन कर अपने साथ ले गए। इसके बारे में उन्होंने डीजीपी एवं एसएसपी को भी जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन उनके साथ बदसलूकी एवं अश्लील हरकतें करने वाले पुलिस कर्मियों एवं कांग्रेसी वर्करों के खिलाफ केस दर्ज नहीं करता तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य स्तर पर पुलिस प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। आज के इस प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने भी हिस्सा लिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वह एसएसपी एवं एडीसी के साथ उनकी बैठक करवा देंगे। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed