{"_id":"60ae75528ebc3e7fcc23bdc8","slug":"all-shops-can-now-remain-open-till-3-pm-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कोरोना केस घटे तो मिलने लगी राहत, लुधियाना में दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कोरोना केस घटे तो मिलने लगी राहत, लुधियाना में दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी दुकानें
Thu, 27 May 2021 01:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 May 2021 01:35 AM IST
सार
कोरोना के घटते मामलों के बीच लुधियाना जिला प्रशासन ने दुकानदारों को बढ़ी राहत दी है। जिले में अब दुकानें दोपहर एक बजे के बजाय तीन बजे तक खुल सकेंगी। बता दें कि पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल लगातार कर्फ्यू में छूट देने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लुधियाना में कोरोना संक्रमण के कम होते केसों को देखते हुए बुधवार को डीसी वरिंदर शर्मा ने एक और राहत की घोषणा कर दी है। जिले भर में अब दुकानें दोपहर तीन बजे तक खुल सकेंगी। इससे पहले दोपहर एक बजे तक दुकानें खोलने का आदेश था। वहीं खाने की होम डिलीवरी का समय भी रात के नौ बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पंजाब में कर्फ्यू में छूट सबसे कम लुधियाना जिले में मिल रही थी। पहले कर्फ्यू को दोपहर 12 से लेकर अगली सुबह पांच बजे तक रखा गया था। बीते सप्ताह से कोरोना केसों में कमी आती देख लोगों को दोपहर एक बजे तक दुकान खोलने का आदेश जारी किया गया था। अब बुधवार से यह समय बढ़ाकर दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल कर्फ्यू में छूट को लेकर काफी दिनों से संघर्ष करता आ रहा है। बुधवार को मंडल के पदाधिकारी विधायक राकेश पांडे के साथ डीसी वरिंदर शर्मा से मिलने गए थे। उन्होंने कर्फ्यू में छूट सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक करने के लिए कहा था। मंडल पदाधिकारियों का तर्क था कि महानगर में लगभग 10 लाख मजदूर फैक्टरी में काम करते हैं। इन लोगों को लॉकडाउन से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण समय को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन