{"_id":"624f10daa062f84fec31e0bb","slug":"all-service-centers-of-the-district-will-now-be-open-seven-days-a-week-ludhiana-news-pkl446951518","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी सेवा केंद्र अब सप्ताह में सात दिन रहेंगे खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी सेवा केंद्र अब सप्ताह में सात दिन रहेंगे खुले
विज्ञापन
लुधियाना। आम लोगों की सुविधा के लिए अब जिला लुधियाना के सेवा केंद्र सप्ताह में सात दिन खुले रहेंगे। फिलहाल अगले माह की सात तारीख तक जिले के सभी सेवा केंद्र प्रतिदिन खुले रहेंगे। इतना ही नहीं, सोमवार से शुक्रवार तक सेवा केंद्रों का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा जबकि शनिवार और रविवार को समय सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा।
एडीसीडी अमित कुमार पांचालने बताया कि पंजाब सरकार ने आम लोगों की सुविधाएं बढ़ने के लिए यह फैसला लिया है कि अब सात दिन सेवा केंद्र खोले जाएंगे। सरकारी दस्तावेज ठीक करने अन्य जरूरी दस्तावेज के काम सबंधी काम कराने के लिए इधर उधर भटकना न पड़े। छुट्टी वाले दिन भी काम होगा। इससे लोगों को ज्यादा होगा। उन्होंने जिले के सभी सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और अनियमितता या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जो लोग अपने काम के लिए आते हैं उन्हें कुर्सियों, पंखे और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। एडीसी डी ने आम जनता से अपील की कि राज्य में प्रशासन आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार लोगों को बुनियादी प्रशासनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।