{"_id":"61aa27123cbbe9248372eaf0","slug":"alka-lamba-targets-arvind-kejriwal-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलका लांबा का बड़ा हमला: केजरीवाल को बताया महाठग, कहा- दिल्ली वाले भुगत रहे नतीजा, अब पंजाब की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलका लांबा का बड़ा हमला: केजरीवाल को बताया महाठग, कहा- दिल्ली वाले भुगत रहे नतीजा, अब पंजाब की बारी
Fri, 03 Dec 2021 07:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:53 PM IST
सार
कांग्रेस नेता अलका लांबा शुक्रवार को पंजाब के लुधियाना पहुंचीं। यहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। लांबा ने केजरीवाल को महाठग बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अब ठगा महसूस कर रहे हैं। पंजाब के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
अलका लांबा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्हें महाठग बताते हुए लांबा ने पंजाब के लोगों को सचेत रहने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जो दावे इस समय पंजाब के लोगों के साथ कर रहे हैं, ऐसे ही दावे दिल्ली के लोगों के साथ कर चुके हैं। इसका नतीजा अब दिल्ली वाले भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
यही नहीं पंजाब के लोगों को दिखाने के लिए जो एक लाख बिजली बिल अपने साथ लेकर आए थे, वह तो सर्दी के थे। अगर बाकी के नौ माह के बिल साथ लेकर आते तो उनके झूठ की पोल खुल जाती। यहां बताते चले कि अलका लांबा दो दिवसीय पंजाब के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर बाद वह लुधियाना के कमला लोहटिया कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद करने पहुंची थीं। हालांकि इस समारोह में परिवहन मंत्री राजा वड़िंग को भी पहुंचना था लेकिन सिद्धू मूसेवाला को लेकर दिल्ली चले गए हैं। लांबा ने कहा कि दिल्ली में मुफ्त बिजली ही सबसे बड़ी ठगी है। वहां पर प्रत्येक व्यक्ति को 2000 रुपये माह का बिल देना ही पड़ता है, क्योंकि दिल्ली में 200 यूनिट मुफ्त है लेकिन 201 पर आधा बिल और 401 पर छह रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिल चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन
गर्मी में हर व्यक्ति को बिल देना पड़ता है। यही नहीं दिल्ली में एक साल से लोकायुक्त को ही नहीं तैनात किया गया है। इनके ही 87 विधायकों के खिलाफ मामले लंबित हैं। केजरीवाल पंजाब में आकर बहू-बेटियों को सरकार आने पर एक हजार रुपये भत्ता देने की बात कर रहे हैं लेकिन दिल्ली में ऐसा क्यों नहीं करते हैं। पंजाब के लोगों को सवाल उठाना चाहिए कि वह पहले दिल्ली में कैबिनेट की बैठक बुलाएं और वहां की महिलाओं को एक हजार रुपये भत्ता दें और फिर फरवरी में आकर यहां वोट ले लें।
‘पंजाब के लिए नहीं, अपने लिए वोट मांग रहे केजरीवाल’
अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की किताब स्वराज भी दिखाई। उन्होंने कहा कि इसी किताब के सहारे ही तो दिल्ली में वोट मांगे थे। जो बातें इसमें लिखी हैं, वह पूरी नहीं हुई हैं और लोग वहां ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यही नहीं अब उनके सिर पर सफेद टोपी, जिसकी एक तरफ स्वराज और दूसरी तरफ लोकपाल बिल लिखा होता था, वह नहीं दिख रही है। मुख्यमंत्री का सपना पंजाब से वोट लेकर अपनी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का है और कुछ भी नहीं है। अब तो थोड़ी बहुत पंजाबी भी सीख ली है और वोट पंजाब के लिए नहीं बल्कि अपने लिए मांग रहे हैं।