{"_id":"603642508ebc3ee92b275c1c","slug":"akalis-protest-distributes-petrol-in-medicine-vials-ludhiana-ludhiana-news-pkl4050179192","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा अकाली दल का अनोखा प्रदर्शन: दवा की शीशियों में बांटा पेट्रोल, मालिश के लिए लोगों को दिया सरसों का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा अकाली दल का अनोखा प्रदर्शन: दवा की शीशियों में बांटा पेट्रोल, मालिश के लिए लोगों को दिया सरसों का तेल
Wed, 24 Feb 2021 06:48 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में रोष प्रदर्शन करते युवा अकाली दल के नेता और कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ बुधवार को लुधियाना में युवा अकाली दल ने प्रदर्शन किया। अकालियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दवा की शीशियों में पेट्रोल बांटा। इसके अलावा शीशियों में सरसों का तेल बांटकर अच्छे दिन पर कटाक्ष भी किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में लोग वाहन नहीं चला पाएंगे। उन्हें पैदल ही चलना पड़ेगा। इसलिए रात में सरसों के तेल की मालिश की जरूरत हर किसी को होगी। यही वजह है कि हम सरसों का तेल बांट रहे हैं।
विज्ञापन
नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार तेल को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में शामिल कर आम लोगों को राहत दें। युवा अकाली दल के जिला प्रधान गुरदीप गोशा ने कहा कि केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार आने से पहले बाबा रामदेव उनके लिए बड़ा प्रचार करते थे।
विज्ञापन
लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का दावा करते रहे हैं। लेकिन भाजपा जैसे ही सत्ता में आई अब सभी ने चुप्पी साध ली है। उस समय तेल की कीमतों का विरोध करने वाले भाजपाई भी अब कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
इस मामले में पंजाब की कांग्रेस सरकार भी कुछ कम नहीं है। डीजल की कीमत 30 रुपये प्रति लीटर है और इस पर 32 रुपये केंद्र सरकार, 18 रुपये पंजाब सरकार व तीन रुपये डीलर कमीशन ले रहा है।
पंजाब के पड़ोसी राज्यों में तेल की कीमतें कम हैं। क्योंकि वहां की सरकारें कम टैक्स वसूल रही हैं। पंजाब सरकार आम लोगों को कोई राहत देने के लिए तैयार नहीं है। केंद्र और पंजाब सरकार दोनों लोगों को लूट रही हैं।