फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   After amrinder singh raja warring was made Punjab Congress President Congress workers distributed laddus

बठिंडा: प्रदेश अध्यक्ष बना कांग्रेस ने राजा वड़िंग को दिया इनाम, बादल परिवार की बसों के खिलाफ की थी कार्रवाई

Sun, 10 Apr 2022 09:57 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 10 Apr 2022 09:57 PM IST
सार

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पंजाब कांग्रेस की युवा ताकत बढे़गी। इससे पहले अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रदेश और ऑल इंडिया स्तर पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
After amrinder singh raja warring was made Punjab Congress President Congress workers distributed laddus
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया। राजा वड़िंग के नाम का एलान होते ही हर व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर सभी कांग्रेसियों ने हाईकमान के निर्णय का स्वागत किया।

विज्ञापन


रविवार सुबह पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। छोटी आयु में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पहुंचने को लेकर राजनीतिक माहिरों का कहना है कि बादलों के खिलाफ डटकर खडे़ होने का इनाम राजा को मिला है।
विज्ञापन


पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता हरमेश पक्का ने कहा कि हाईकमान ने अच्छा निर्णय लिया है कि युवा विधायक को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस के हलात किसी से छिपे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि कैप्टन और पार्टी में शामिल बादल नामक व्यक्ति बादलों से सांठगांठ कर खेल खेलते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल परिवार के खिलाफ डटकर खडे रहे राजा वडि़ंग
राजनीतिक माहिरों के अनुुसार कांग्रेस के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लगातार बादल परिवार के खिलाफ डटकर लड़ते रहे हैं। अब हाईकमान ने राजा को इसका इनाम पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बैठाकर दिया है।

माहिरों के अनुसार 2022 के विस चुनाव में बादल परिवार ने राजा वड़िंग को हराने के लिए पूरा जोर लगाया था। वड़िंग को हराने के लिए कांग्रेस में शामिल बादल ने जोर लगाया था। मगर राजा वड़िंग फिर चुनाव जीत गए। राजा वडि़ंग जब कांग्रेस सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री थे तो उन्होंने बादल परिवार से जुड़ी उन बसों पर कार्रवाई की थी, जिनका टैक्स नहीं भरा गया था और अवैध तौर पर राजनीतिक रसूख के चलते रोड पर दौड़ा रही थीं।


वड़िंग के आने से पंजाब कांग्रेस की बढ़ेगी ताकत
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पंजाब कांग्रेस की युवा ताकत बढे़गी। इससे पहले अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रदेश और ऑल इंडिया स्तर पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वड़िंग प्रदेश के युवाओं के काफी चहेते माने जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed