{"_id":"605b7b2c8ebc3e8ca76f75b3","slug":"administration-targeting-minorities-giani-raghuveer-ropar-news-pkl408248383","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहा प्रशासनः ज्ञानी रघुवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहा प्रशासनः ज्ञानी रघुवीर
विज्ञापन
कीरतपुर साहिब। तख्त श्री केशगढ़ साहिब के सिंह साहिब ज्ञानी रघुवीर सिंह ने प्रशासन के जारी किए निर्देशों को गलत बताते हुए सिख कौम के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन केवल अल्पसंख्यक को ही निशाना बनाती है, जबकि पूरे विश्व में बड़े स्तर पर धार्मिक प्रोग्राम किए जा रहे हैं, लेकिन सिख कौम की चढ़दी कलां के प्रतीक होला-मोहल्ला के दौरान ऐसे निर्देश जारी किए हैं, जिससे संगत के मन में डर पैदा हो जाए।
उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय इस धार्मिक प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए विदेशों से श्रद्धालु आते हैं तो उनको कोरोना वायरस नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाने के निर्देश हैं, वहीं जो श्रद्धालु होला मोहल्ला में हिस्सा लेंगे उनको भी कोरोना वायरस के नाम से डराया जा रहा है, जो सरासर गलत है। उनके मुताबिक प्रशासन को केवल पंजाब में ही कोरोना वायरस दिखाई दे रहा है, जबकि अन्य राज्यों में बड़े स्तर पर धार्मिक प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें कुंभ का मेला भी शामिल हैं। वहां पर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा, जबकि अल्पसंख्यक होने के कारण सिख कौम पर दबाव बनाया जा रहा है, ताकि मेले में अधिक श्रद्धालु न पहुंचें, यह निंदनीय है। बता दें कि रोपड़ की डीसी सोनाली गिरी ने फेसबुक पर लाइव होकर कहा कि होला-मोहल्ला में आने वाले लोग 72 घंटे तक मान्य रहने वाली कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आएं। इसके बाद एसजीपीसी ने इसका विरोध जताया तो डीसी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि विदेशों से आने वाले लोगों पर ही ये नियम लागू होंगे।