{"_id":"90eef976ca38b947e702d0d88049adca","slug":"action-against-bajwa-after-inquiry-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजवा मामले में जांच के बाद कार्रवाई : बादल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजवा मामले में जांच के बाद कार्रवाई : बादल
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 04 Nov 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना मे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि जमीन खरीद घोटाले के आरोपों में घिरे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
बाजवा चंडीगढ़ से सटे इलाकों में शामलात जमीन खरीदने में घोटाला किए जाने का आरोप मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा द्वारा लगाए गए थे।
यह मामला बीते सप्ताह पंजाब विधानसभा में भी गूंजा। मुख्यमंत्री बादल ने बाबा विश्वकर्मा दिवस के मौके पर सोमवार को गुरु नानकदेव भवन में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सारे केस की गहन छानबीन की जाएगी। उसके बाद ही सरकार कोई कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिअद ने कभी भी बदले की राजनीति नहीं की है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव में केंद्र से यूपीए सरकार को चलता करें। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह फेल साबित हुई है।
विज्ञापन
देश में एनडीए के पक्ष में लहर चल रही है। इससे कांग्रेस घबराहट में है और अब ओपिनियन पोल पर पाबंदी लगाने की मांग कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अनपढ़ता के लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार जिम्मेदार है। तरक्की के लिए कांग्र्रेस को जड़ से उखाड़ना ही होगा।
बादल ने औद्योगिक क्षेत्र में विशेष काम करने पर यूसीपीएमए के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, इंद्रजीत सिंह सोहल, अमरजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, बलदेव सिंह, ललित कोछड़, जसविंदर सिंह, विराट ढींगरा एवं रणजोध सिंह को सम्मानित किया।
इस अवसर पर विस के स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, भगत चुन्नी लाल, शरणजीत सिंह ढिल्लों, रणजीत सिंह ढिल्लों, परवीन बांसल, हीरा सिंह गाबड़िया, प्रो राजिंदर भंडारी और प्रेम मित्तल भी मौजूद थे।