फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused of army recruitment fraud case joins army on the documents of his brother

सेना भर्ती ठगी: खुलासा- दिव्यांग भाई के दस्तावेज पर सेना में भर्ती हुआ था आरोपी, दर्ज हैं 15 मामले

Tue, 21 Jul 2020 01:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, हलवारा(लुधियाना)
अमर उजाला, हलवारा(लुधियाना) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 21 Jul 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
accused of army recruitment fraud case joins army on the documents of his brother
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सैकड़ों युवाओं से सेना में भर्ती करवाने के नाम पर करोड़ों ठगने वाले शातिर के बारे में सनसनी खेज जानकारी अमर उजाला ने जुटाई है। इस शातिर ठग का नाम नाम प्रदीप सिंह है और यह लुधियाना के गांव नुरपूर बेट का रहने वाला है।
विज्ञापन


इसने सेना में भर्ती होते समय अपने बड़े दिव्यांग भाई स्वर्ण सिंह के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। यही नहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में इस आरोपी के खिलाफ लगभग 15 ठगी के मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में इसने सेना में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं से पैसा ठगा है। हैरानी की बात है कि ठगी के नए मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। उधर एसएसपी ग्रामीण विवेकशील सोनी का कहना है कि अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन


अमर उजाला की तरफ से जुटाई गई जानकारी के अनुसार ठग प्रदीप सिंह का परिवार भारतीय सेना से हमेशा जुड़ा है। उसके पिता गुरमेल सिंह भी भारतीय सेना में थे। यही नहीं इसके चचेरे भाई, ससुर और साला भी भारतीय सेना में हैं। 17 साल पहले प्रदीप सिंह भी सेना में भर्ती होने के लिए गया था। दस्तावेजों में कमी के कारण वह भर्ती नहीं हो पाया। आखिरकार उसने अपने बड़े भाई स्वर्ण सिंह के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सेना में भर्ती ली। फिलहाल यह लुधियाना के जगरांव ब्रिज के पास 152 टीए हेड क्वार्टर में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके खिलाफ शिकायतों और ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के कारण इसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर घर भेज दिया था। इस समय इसकी पत्नी मंदीप कौर और दो बच्चे गांव नुरपूर बेट में रहते हैं। मां, बड़ा भाई और उसका परिवार अलग घर में रहते हैं। बेटे की हरकतों को देखते हुए दो साल पहले उसे बेदखल कर दिया गया था। वहीं सूत्रों के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले आरोपी ने अपने एक रिश्तेदार से 16 लाख की ठगी की थी।


आरोपी के खिलाफ लाडोवाल थाना में भी एक ठगी का मामला दर्ज है। इसने तरनतारन के युवक के साथ ठगी की थी। बाद में समझौता कर इसने अपने व पत्नी के नाम पर चेक उन्हें जारी कर दिया था। बाद में चेक बाउंस हो गया। मामले में उसकी पत्नी जमानत पर चल रही है। यह अभी तक गिरफ्त में नहीं आया है। चार दिन पहले धमकी देने की सूचना मिलने पर पुलिस को भेजा गया था लेकिन यह फरार हो गया था। इसके खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल में लगभग 15 मामले दर्ज हैं।
- बलविंदर सिंह, एसएचओ लाडोवाल (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed