फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accused of murdering youth Akali leader infected coronavirus

यूथ अकाली नेता की हत्या का आरोपी कोरोना संक्रमित

Wed, 09 Sep 2020 10:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
accused of murdering youth Akali leader infected coronavirus
यूथ अकाली दल के नेता की हत्या करने का आरोपी बुधवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। आरोपी के संक्रमित होने के बाद उसके संपर्क में आए बारह से अधिक पुलिस कर्मी एकांतवास में चले गए। आरोपी को बुधवार को सरकारी एकांतवास में भेजा गया। इसकी पुष्टि थाना केनाल के इंस्पेक्टर चमकौर सिंह ने की।
विज्ञापन

शनिवार देर रात को यूथ अकाली दल के नेता सुखनप्रीत सिंह की उसके रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर संजय ठाकुर ने हत्या कर दी थी। सोमवार को दोपहर के करीब आरोपी संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोरोना टेस्ट करवाया था। इसके उसे पुलिस ने अदालत में पेश किया था। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी थाना केनाल में था और वहीं पर पुलिस आरोपी से ओर पूछताछ कर रही थी। बुधवार को आरोपी के कोरोना संक्रमित होने कारण उसे सरकारी एकांतवास में भेज दिया। उसके संपर्क में आने वाले बारह से अधिक पुुलिस कर्मी भी एकांतवास में चले गए। थाना केनाल के इंस्पेक्टर चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट वीरवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed