{"_id":"603e3c248ebc3ee61f058805","slug":"accused-of-murder-of-tenant-arrested-ludhiana-ludhiana-news-pkl4057205183","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराएदार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गगन कालोनी निवासी विजय कुमार मौर्य पर चोरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या करने के आरोपी मकान मालिक गब्बर सिंह को थाना डाबा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड हासिल किया है।
ज्वाइंट सीपी डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि आरोपी गब्बर सिंह के घर से एक हजार रुपये गायब हो गए थे। गब्बर ने विजय पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। आरोपी गब्बर ने डंडा लेकर उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। अगले दिन जब विजय का रिश्तेदार उससे मिलने के लिए आया तो हत्या का पता चला। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया