फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Accused in 7 crore fraud arrested, remanded to custody.

Ludhiana News: 7 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

Fri, 02 Oct 2026 07:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 02 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Accused in 7 crore fraud arrested, remanded to custody.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। उद्योगपति एसपी ओसवाल से सात करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य साजिशकर्ता सोहेल अख्तर उर्फ राजू को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम उससे छह अक्तूबर तक रिमांड पर पूछताछ कर रही है।
पूछताछ में सोहेल से विदेशी साइबर गिरोहों, हवाला तंत्र और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं। शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि भारत में मौजूद सदस्य केवल रकम बटोरते थे। ठगी की पूरी कमान विदेश में बैठे नेटवर्क के हाथों में थी। सोहेल अख्तर ने स्वीकार किया कि ठगी गई रकम को तुरंत इधर-उधर करने के लिए हाई-टेक सॉफ्टवेयर और डिजिटल टूल्स का उपयोग किया गया। उसने रिग्लो वेंचर्स सहित कई कागजी फर्में और फर्जी बैंक खाते बनाए थे। इन खातों से जुड़े मोबाइल फोन में एएमएमएफओआरडब्ल्यूएआरडी नामक गुप्त एपीके फाइल इंस्टॉल की जाती थी। यह फाइल बैंक संदेश और ओटीपी तुरंत नेपाल, कंबोडिया और वियतनाम में सक्रिय साइबर ठगों तक पहुंचा देती थी। इसके बाद विदेशी आका भारतीय बैंकिंग तंत्र से पैसे निकालकर उन्हें विदेशी खातों और क्रिप्टोकरेंसी में बदल देते थे।
विज्ञापन


ईडी अब दर्जनों फर्जी बैंक खातों की सूची तैयार कर रही है। ये खाते पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों से गरीब युवाओं को नौकरी या कर्ज का झांसा देकर खुलवाए गए थे। इन खातों के जरिये दो से पांच लाख रुपये की छोटी किस्तों में पैसे निकाले गए। अधिकारियों को कुछ बैंक कर्मियों की भूमिका पर भी संदेह है, जिनसे जल्द पूछताछ की तैयारी है। जांच एजेंसी इस मामले में 1.76 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां पहले ही जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed