{"_id":"6abfa50c306beef114038717","slug":"gram-sabha-held-in-baloki-on-gandhi-jayanti-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118243-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: गांधी जयंती पर बलोकी में की ग्राम सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: गांधी जयंती पर बलोकी में की ग्राम सभा
Fri, 02 Oct 2026 06:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंयी
लुधियाना। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय और पंजाब के ग्रामीण विकास विभाग के आदेश पर गांधी जयंती पर लुधियाना ब्लॉक-1 के गांव बलोकी में एक विशेष ग्राम सभा बुलाई गई। इसका उद्देश्य आगामी वर्ष के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत होने वाले कार्यों पर ग्रामीणों की सहमति लेना था।
यह कवायद सुधार उत्सव और जन योजना अभियान के तहत की गई। इसका लक्ष्य योजनाओं को जोड़कर गांव का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। बैठक में हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के सलाहकार राजेश कुमार शामिल हुए। उन्होंने ग्राम सभा के एजेंडे और मंत्रालय के निर्देशों को पढ़कर सुनाया। राजेश कुमार ने टिकाऊ विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में ग्राम पंचायत विकास योजना के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्थान के प्रमुख अंजन कुमार भांजा के मार्गदर्शन में सलाहकार पंचायतों को तकनीकी मदद दे रहे हैं। उनका कहना था कि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही से ही गांव समृद्ध बनेंगे और देश का विकास होगा।