{"_id":"56ed70f64f1c1bd3618b4c54","slug":"accident-three-died-in-barnala-accident-in-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत, दो गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन विभिन्न हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पहली घटना के अनुसार एक व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली।
रेलवे पुलिस के अधिकारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि अब तक मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है। इसी तरह एक व्यक्ति अपनी बाइक पर कस्बा हंडियाया से मानसा की ओर जा रहा था कि रास्ते में गांव धौला के पास उसको कोई अज्ञात वाहन कुचल गया, जिसकी मौत हो गई। उसकी पहचान लाल चंद सिंह पुत्र राज कुमार निवासी हंडियाया के तौर पर हुई है।
तीसरी घटना के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार व एक स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार कृष्ण कुमार की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी संयोगिता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे में बाइक सवार दर्शन सिंह पुत्र चंद सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।