फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Accident in Raikot and Jodhan, two bike riders died

Ludhiana News: रायकोट और जोधां में हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 31 Oct 2025 09:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Accident in Raikot and Jodhan, two bike riders died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। रायकोट जगरांव राजमार्ग पर वेरका डेयरी के पास मोटरसाइकिल सवार 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह (32 वर्ष) पुत्र अवतार सिंह निवासी झोरड़ां के रूप में हुई है। थाना सिटी रायकोट के जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने मौके का जायजा लेने के बाद बताया कि अमृतपाल की मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है। अमृतपाल दो महीने पहले दुबई से वापस आया था और मोटरसाइकिल पर सवार होकर रायकोट से अपने घर वापस जा रहा था। गुरप्रीत सिंह के अनुसार मृतक के पिता अवतार सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

थाना जोधां के गांव छपार लताला लिंक सडक पर किसी अज्ञात वाहन ने डीएमसी अस्पताल लुधियाना के सुरक्षा प्रभारी इंदर सिंह निवासी बरमी की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में इंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर इंदर के भाई कृष्ण सिंह ने एंबुलेंस के जरिये उसे डीएमसी अस्पताल पहुंचाया जहां मेडिकल स्टाफ ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी काबल सिंह के अनुसार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed