फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Accident in Jagraon One rear tyre of bus got loose and entered slums three injured

जगरांव में हादसा: बस का पिछला एक टायर खुला झुग्गियों में घुसा, तीन घायल, सवारियां सुरक्षित

Mon, 18 Nov 2024 10:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 10:52 AM IST
सार

प्राइवेट कंपनी की बस मोगा से लुधियाना की और जा रही थी। जैसे ही बस गुरुद्वारा नानकसर के नजदीक पहुंची तो बस के पिछले दो टायरों के नट बोल्ट खुल गए। इससे पहले बस चालक को कुछ पता चलता उससे पहले ही बस का एक टायर निकल कर झुग्गियों में जा घुसा जिससे तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Accident in Jagraon One rear tyre of bus got loose and entered slums three injured
जगरांव में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

जगरांव में सोमवार की सुबह मोगा से लुधियाना आ रही प्राइवेट कंपनी की बस का पिछले टायर के अचानक नट बोल्ट खुल गए और एक टायर बस से अलग होकर सड़क किनारे बनी झुग्गी में जा घुसा। टायर की स्पीड इतनी थी कि झुग्गी को तोड़ कर सीधे एक व्यक्ति के जा टकराया जिससे झुग्गी में रहने वाले एक बच्चे समेत तीन लोग घायल गए जिनको सरकारी अस्पताल में भेजा गया। घायलों में जोगी सदा, सोवर व इंदर कुमार के नाम शामिल हैं।  
विज्ञापन


वहीं बस का दूसरा टायर बस में ही फंस गया जिससे बड़ा हादसा होने बच गया। इस दौरान सवारियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह प्राइवेट कंपनी की बस मोगा से लुधियाना की और जा रही थी। जैसे ही बस गुरुद्वारा नानकसर के नजदीक पहुंची तो बस के पिछले दो टायरों के नट बोल्ट खुल गए। इससे पहले बस चालक को कुछ पता चलता उससे पहले ही बस का एक टायर निकल कर झुग्गियों में जा घुसा जिससे तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक चालू करवाया। बस में सवार 40 के करीब सवारियों को दूसरी बस चालको से सहायता लेकर भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed