{"_id":"96e835fb76792b49519ac3bfc90b83b2","slug":"accident-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, मौत
अमर उजाला, लुधियाना।
Updated Sun, 16 Feb 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोलेवाल पुल के पास सड़क पार कर चाय लेने के लिए जा रहे एक बुजुर्ग को रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आती चौकी शेरपुर की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने मृतक बलवीर सिंह (80) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजन के हवाले कर दिया है।
इस मामले में पुलिस ने मृतक बलवीर सिंह के भतीजे गुरमेल सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चौकी शेरपुर में तैनात एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा कि बलवीर सिंह न्यू फतेहगढ़ ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर चौकीदार तैनात था। रविवार की सुबह करीब छह बजे वह सड़क पार कर चाय लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और कुछ देर तड़पने के बाद वहीं पर उसने दम तोड़ दिया। एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि बलवीर सिंह को किस वाहन ने टक्कर मारी है।