Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AAP second list Ludhiana candidates repeated for nine seats punjab assembly election 2027

आप की दूसरी लिस्ट: लुधियाना में पुराने चेहरों पर भरोसा, नाै सीटों पर प्रत्याशी रिपीट; दो मंत्रियों पर सस्पेंस

Fri, 13 Nov 2026 09:24 AM IST
Nivedita राजीव शर्मा, संवाद, लुधियाना
राजीव शर्मा, संवाद, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Fri, 13 Nov 2026 09:24 AM IST
सार

लुधियाना की सभी नौ सीटों पर पार्टी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उतारे गए अपने उम्मीदवारों पर ही दोबारा भरोसा जताया है। प्रत्याशियों के चेहरे पुराने हैं और उनके विधानसभा क्षेत्रों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
AAP second list Ludhiana candidates repeated for nine seats punjab assembly election 2027
आप ने लुधियाना में पुराने चेहरों पर लगाया दांव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों के चयन में अन्य राजनीतिक दलों से बढ़त बना ली है। पार्टी ने वीरवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
विज्ञापन


अब तक कुल 71 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। लुधियाना जिले के 14 विधानसभा हलकों में से नौ पर आप ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। खास बात यह है कि इन सभी नौ सीटों पर पार्टी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उतारे गए अपने उम्मीदवारों पर ही दोबारा भरोसा जताया है। प्रत्याशियों के चेहरे पुराने हैं और उनके विधानसभा क्षेत्रों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


आप की दूसरी सूची में जगरांव और दाखा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जगरांव से मौजूदा विधायक सर्बजीत कौर माणुके को पार्टी ने लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। माणुके वर्ष 2017 और 2022 में भी आप की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। पार्टी के इस फैसले से उनके राजनीतिक अनुभव और विधायक के तौर पर सक्रियता को प्राथमिकता मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने अपने हलका इंचार्ज डॉ. केएनएस कंग को उम्मीदवार घोषित किया है। डॉ. कंग ने वर्ष 2022 में इसी सीट से चुनाव लड़ा था, पर उन्हें शिअद के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली से हार मिली थी। इसके बावजूद पार्टी ने उन पर दोबारा विश्वास जताया है। डॉ. कंग पिछले करीब पांच वर्षों से दाखा हलके में सक्रिय हैं। उन्हें पिछली हार को जीत में बदलने का एक और मौका दिया गया है।

पांच सीटों पर अभी इंतजार
लुधियाना जिले की बाकी पांच विधानसभा सीटों खन्ना, साहनेवाल, गिल, रायकोट और लुधियाना दक्षिण पर आप ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। इनमें खन्ना और साहनेवाल सीटों को लेकर सबसे ज्यादा दिलचस्पी है। खन्ना से पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद और साहनेवाल से कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया की उम्मीदवारी अभी घोषित नहीं हुई है। दोनों मंत्रियों के टिकट पर पार्टी के अगले फैसले का इंतजार है। 

इसके अलावा लुधियाना दक्षिण से मौजूदा विधायक राजिंदर पाल कौर छीना, रायकोट से विधायक हाकम सिंह ठेकेदार और गिल से विधायक जीवन सिंह संगोवाल की उम्मीदवारी पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस तरह जिले में दो कैबिनेट मंत्रियों और तीन मौजूदा विधायकों सहित पांच सीटों पर पार्टी के निर्णय का इंतजार है।

आप की चुनावी रणनीति
फिलहाल पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को छोड़कर किसी अन्य राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। कांग्रेस, शिअद और भाजपा समेत अन्य दल अभी सर्वे और चुनावी समीकरणों का आकलन कर रहे हैं। राजनीतिक दृष्टि से आप की रणनीति में पुराने चेहरों पर भरोसा करना और समय से पहले उम्मीदवार घोषित करना अहम है। इससे प्रत्याशियों को अपने हलकों में चुनावी तैयारी, कार्यकर्ताओं से संपर्क और संगठन को सक्रिय करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।


चुनौतियां और आगे की राह
लगातार दूसरी बार टिकट मिलने के बावजूद उम्मीदवारों के सामने अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती रहेगी। उन्हें मतदाताओं की नाराजगी या अपेक्षाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि बाकी पांच सीटों पर पार्टी पुराने चेहरों को ही दोहराती है या कोई नया राजनीतिक प्रयोग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed