फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AAP road show Arvind Kejriwal in Ludhiana by Election PM Modi Sindoor

Ludhiana by-Election: केजरीवाल बोले- मोदी की रगो में सिंदूर का पता नहीं... संजीव के रगो में दौड़ता है लुधियाना

Fri, 30 May 2025 07:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 30 May 2025 07:13 PM IST
सार

लुधियाना उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शुक्रवार को नामांकन भरा है। नामांकन से पहले रोड शो निकाला गया। रोड शो में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सहित अन्य दिग्गज नेता पहुंचे थे। 

विज्ञापन
AAP road show Arvind Kejriwal in Ludhiana by Election PM Modi Sindoor
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI

विस्तार

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव को लेकर लगातार तापमान गर्म होता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले एक रोड शो निकाला गया। रोड शो में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान मौजूद रहे। इनके अलावा आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और कैबिनेट के सभी मंत्री भी पहुंचे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उनकी रगो में सिंदूर दौड़ता है। उनका तो पता नहीं सिंदूर दौड़ता है कि नहीं बल्कि आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की रगो में लुधियाना जरूर दौड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप को वोट दे पंजाब में आप की सरकार है और आप का ही एमएलए होगा तो ज्यादा अच्छा होगा। काम उतनी तेजी से होंगे और साथ ही साथ पहल के आधार पर होंगे। काम तो आप की सरकार ने ही कराने हैं। 
विज्ञापन


रोड शो आरती चौक से शुरू हुआ और घुमारमंडी चौक पर खत्म हुआ। जहां से अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और सीएम भगवंत सिंह मान वापस लौट गए, जबकि अन्य नेता संजीव अरोड़ा का नामांकन करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहंकारी हैं आशु- केजरीवाल
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोगों ने आप को जमकर वोट दिया था। 117 में से 92 सीट थी, आज तक पंजाब में किसी पार्टी को इतना समर्थन नहीं मिला। लुधियाना वेस्ट में जो पहले विधायक आशु रहे हैं, उसके गुरुर और अहंकार के खिलाफ आपने गोगी को वोट दिया था। आज गोगी हमारे बीच नहीं रहे। आशु अभी भी गालियां दे रहा है और आगे भी देता रहेगा। जिसकी सरकार, उसी का विधायक बनाना, ताकि आपके काम होते रहें। गुस्सा और अहंकार चाहिए तो उसे वोट दे देना, काम चाहिए तो संजीव अरोड़ा को वोट देना।

2027 में आप की वापसी तय- अरोड़ा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पार्टी ने आज सड़क पर रोड शो में जगह-जगह पौधे लगाए हैं। लोगों से अनुरोध है कि 19 जून को झाड़ू का बटन दबाएं। आम आदमी पार्टी को लोगों के समर्थन और प्यार की जरूरत है। आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कहा आज लोगों का बहुत प्यार मिला है। लोगों का हुजूम रोड शो में था। इस चुनाव को यदि 2027 का चेहरा माना जा रहा है तो हमारी 2027 में वापसी अब तय है।


भाजपा को नहीं मिल रहा उम्मीदवार
आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा आज लोगों ने रोड शो में आप का भरपूर साथ दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि जीत आप की सुनिश्चित है। विपक्ष कई दावे कर रहा है लेकिन लुधियाना के लोग विकास कार्यों को देखते हुए वोट देंगे। भाजपा की बात की जाए तो उन्हें तो अभी उम्मीदवार भी नहीं मिल रहा। जिस कारण उनकी हालत पतली है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा लुधियाना के लोगों ने स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि इस बार आम आदमी पार्टी पुराने सभी रिकार्ड तोड़कर नए रिकॉर्ड बनाएगी। उपचुनाव में जीत आम आदमी पार्टी की होगी। रोड शो में बढ़-चढ़कर लोग पहुंचे हैं। लोगों का भरपूर समर्थन पार्टी को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed