फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MLA Baljinder Kaur from Talwandi was slapped

Punjab: आप विधायक बलजिंदर कौर को पति ने मारा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 01 Sep 2022 10:45 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद/एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद/एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 10:45 PM IST
सार

तलवंडी साबो की आप विधायक बलजिंदर कौर को वीडियो में एक युवक घर के मुख्य गेट के अंदर थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ लोग उक्त युवक को उसका पति बता रहे हैं, लेकिन इस बारे में कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
AAP MLA Baljinder Kaur from Talwandi was slapped
आप विधायक के साथ बहस करता युवक। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बठिंडा के विधानसभा क्षेत्र तलवंडी साबो से आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक आदमी विधायक को थप्पड़ मारता दिख रहा है। थप्पड़ मारने वाले युवक को विधायक का पति बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

Koo App

विज्ञापन
विज्ञापन

Totally condemn the despicable violence by husband of Talwandi Sabo MLA Baljinder Kaur. We must call out such weaklings who feel superior using violence on women. Baljinder’s husband must issue a public apology & mend his ways or strict action as per law should be taken against him.

 

- Harsimrat Kaur Badal (@Harsimrat_Kaur_Badal) 2 Sep 2022






दरअसल गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया। इसमें आप की विधायक बलजिंदर कौर को एक शख्स थप्पड़ मार रहा है और कुछ लड़ाई झगड़ा भी हो रहा है। वीडियो में विधायक के साथ कुछ और लोग भी हैं। वीडियो में युवक आप विधायक को एक घर के मुख्य गेट के अंदर थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ लोग उक्त युवक को पति बता रहे हैं लेकिन इस बारे में कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विपक्षी दल इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। सभी का केवल इतना कहना है कि शायद आप विधायक का घरेलू मामला है।

महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
विधायक बलजिंदर कौर और उनके पति सुखराज बल ने फिलहाल इस पर कोई बयान नहीं दिया है। सूत्रों के मुताबिक पति से विवाद के बाद बलजिंदर ससुराल छोड़ मायके रहने चली गई हैं। वीडियो में दो बार की विधायक बलजिंदर कौर की पति से किसी बात पर बहस होती है और उस दौरान सुखराज उन्हें थप्पड़ मार देते हैं। तभी वहां खड़े कुछ लोग उन्हें वहां से हटाते हैं। इस मामले में आप विधायक की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

इस बीच, पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि उन्होंने यह वीडियो देखा है और आयोग इस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करेगा। गौरतलब है कौर की आप युवा मोर्चा के संयोजक सिंह से फरवरी, 2019 में शादी हुई थी। राजनीति में आने के पहले कौर माता गुजरी कॉलेज, फतेहगढ़ साहिब में अंग्रेजी की प्रोफेसर थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed