{"_id":"ee629939ff42ddd12f41122ba99f328c","slug":"aap-manpreet-assemble-election-no-impact-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप, मनप्रीत का विस चुनाव पर कोई असर नहीं होगा : अटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप, मनप्रीत का विस चुनाव पर कोई असर नहीं होगा : अटवाल
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी गोबिंदगढ़
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और पीपीपी का कांग्रेस में विलय होने का विस चुनाव 2017 में अकाली दल सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 2017 का विधानसभा चुनाव अकाली दल और भाजपा गठबंधन मिलकर लडे़गा। अकाली-भाजपा गठबंधन के बड़े नेताओं में कोई मतभेद भी नहीं है, छोटे मोटे भेदभाव तो हर घर में होते रहते हैं। अटवाल शास्त्री नगर में नगर काउंसिल अध्यक्ष पूनम जिंदल के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
इससे पहले अटवाल ने नगर काउंसिल के विकास में आ रही रुकावट पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आखिरी साल में विकास के लिए फंड जारी करने वाली बात निराधार है। विकास कार्यों की शिकायतों के जवाब में उन्होंने कहा कि विकास में रोड़ा अटकाने वालों पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। शहर में ओवरब्रिज और कोयले की अनलोडिंग की समस्या को जल्द हल करने के लिए उच्च स्तर पर बात की जाएगी।
अटवाल ने कहा कि पंजाब के किसान जब गेहूं और धान को छोड़कर अन्य फसलों की ओर होते हैं तो इससे उनको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। इस अवसर पर जिला इंडस्ट्री विंग के अध्यक्ष भारत भूषण टोनी जिंदल, केके जिंदल, स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजीव सिंगला, पार्षद विक्रमजीत सिंह बिक्का, बलविंदर सिंह खटड़ा, बलदेव सिंह भंगू, एडवोकेट विनोद कुमार वीनू, हरमीत सिंह खालसा, सतपाल सिंह सत्ता, बख्शीश सिंह सुक्खी, प्रिंस छतवाल, भगवान दास शर्मा, गोपाल जिंदल, कमल कुमार और महेन्द्र गोयल मौजूद रहे।