फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP leader Sanjay Singh appears in Ludhiana court in defamation case

मजीठिया मानहानि केस: लुधियाना की अदालत में संजय सिंह पेश, कहा- आज भी अपने बयान पर कायम हूं

Mon, 31 Oct 2022 05:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 05:51 PM IST
सार

संजय सिंह ने गुजरात के गांधी नगर स्थित मोरबी में पुल टूटने की घटना पर दुख जताया। संजय सिंह ने पुल बनाने वाली कंपनी के मालिक पर निशाना साधा और कहा कि इस पुल का उद्घाटन पांच दिन पहले किया गया था। पुल का उद्घाटन उसी व्यक्ति ने कर दिया जिसने पुल बनाने का ठेका लिया था।

विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh appears in Ludhiana court in defamation case
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के साथ चल रहे मानहानि केस में सोमवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह लुधियाना की अदालत में पेश हुए। न्यायाधीश सिमरनजीत सिंह की अदालत में आप सांसद संजय सिंह पेश हुए और अदालत ने अगली सुनवाई पांच नवंबर को निर्धारित कर दी है। इस दौरान संजय सिंह के पहुंचने से पहले आप के कई कार्यकर्ता अदालत परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आप सांसद संजय सिंह का स्वागत किया। 

विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि देश में सच बोलने का अधिकार सभी को है और उन्होंने मजीठिया मामले में सच बोला था। मजीठिया मामले में आज भी वह अपने बयान पर कायम है। उन्होंने कहा कि देश के कानून पर पूरा भरोसा है और जो अदालत फैसला देगी वह मान्य होगा। संजय सिंह ने गुजरात के गांधी नगर स्थित मोरबी में पुल टूटने की घटना पर दुख जताया। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने पुल बनाने वाली कंपनी के मालिक पर निशाना साधा और कहा कि इस पुल का उद्घाटन पांच दिन पहले किया गया था। पुल का उद्घाटन उसी व्यक्ति ने कर दिया जिसने पुल बनाने का ठेका लिया था। संजय सिंह ने कहा कि कंपनी के ठेकेदार पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। वहीं, राम रहीम को पैरोल मिलने पर संजय सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति को अदालत सजा सुना चुकी हो, उसके बारे में वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। पराली के मामले में संजय सिंह ने कहा कि इस बार दिल्ली में पराली का धुआं कुछ हद तक कम आया है। पंजाब में आप की सरकार बेहतर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed