फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A young man who went to apply mehndi to his sister-in-law was shot and injured.

Ludhiana News: भाभी को मेहंदी लगवाने गए युवक को मारी गोली, घायल

Fri, 10 Oct 2025 10:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 10 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to apply mehndi to his sister-in-law was shot and injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। फ्लावर एनक्लेव चौक पर पर एक यवुक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना वीरवार रात की है। घायल की पहचान गुरु अंगद देव कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय वंशज मल्होत्रा के रूप में हुई है। वह अपनी भाभी को मेहंदी लगवाने के लिए फ्लावर एनक्लेव चौक पर लेकर आया था। इस दौरान वहां गोलीबारी हो गई। एक गोली वंशज की जांघ में लगी। घायल को तुरंत डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी ने पांच गोलियां चलाईं जिनमें से एक गोली वंशज मल्होत्रा की जांघ में लगी। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह निवासी मानकवाल के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। वंशज ने बताया कि वह अपनी भाभी के साथ मेहंदी स्टॉल पर गया था। उसकी भाभी मेहंदी लगवा रही थी और वह पास ही खड़ा था। तभी उसने देखा कि एक व्यक्ति किसी से झगड़ रहा है। झगड़े के बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया और कुछ ही देर बाद बंदूक लेकर वापस आया। आते ही उसने गालियां दीं और फायरिंग कर दी। उसी दौरान एक गोली उसकी जांघ में लग गई। फायरिंग के बाद आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार में बैठकर भाग निकला।
विज्ञापन

बसंत एवेन्यू पुलिस चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर जगराज सिंह ने बताया कि गोली चलने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी की पत्नी जब मेहंदी लगवा रही थी, तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर टिप्पणी कर दी थी, जिससे विवाद बढ़ गया। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वाहन पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। एसआई के मुताबिक, मेहंदी लगवाने में देरी को लेकर भी कहासुनी होने की बातें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि विवाद के बाद सतनाम अपनी पत्नी और बच्चों को वहीं छोड़कर चला गया था। वह थोड़ी देर बाद हथियार लेकर लौट आया। उसने करीब पांच गोलियां चलाईं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed