फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A truck full of ration came from Khanna, former minister's wife and supporters caught it

Ludhiana News: खन्ना से आया राशन से भरा ट्रक, पूर्व मंत्री की पत्नी व समर्थकों ने पकड़ा

Wed, 18 Jun 2025 08:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
A truck full of ration came from Khanna, former minister's wife and supporters caught it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। जवाहर नगर कैंप इलाके में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और इंस्पेक्टर के बीच हुई धक्का मुक्की व हाथापाई के बाद विवाद काफी गर्माया हुआ है। इस बीच आशु की पत्नी पूर्व पार्षद ममता आशु ने समर्थकों के साथ राशन से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। उनका आरोप है कि यह राशन मतदाताओं को बांटा जाना था। पुलिस के सामने ट्रक ड्राइवर ने कहा कि वह खन्ना पुलिस के कहने पर ट्रक लाया है। पुलिस ने ट्रक जाने की अनुमति दी तो कांग्रेसी अड़ गए। ममता आशु ने आरोप लगाया कि आप सरकार चुनाव जीतने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। पुलिस सरकार की कठपुतली बन गई है। राशन उतारा गया, लेकिन पुलिस ने कोई जांच नहीं की। हमने ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed