फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A soldier of the Sikh Regiment died of a drug overdose

Ludhiana News: सिख रेजीमेंट के सैनिक की नशे की ओवरडोज से मौत

Wed, 16 Jul 2025 10:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 16 Jul 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
A soldier of the Sikh Regiment died of a drug overdose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री चमकोर साहिब(रोपड़)। श्री चमकोर साहिब के गांव फतेहगढ़ वीरान में नशे की ओवरडोज से सेना के एक जवान की मौत का मामला सामने आया है। 14 सिख रेजिमेंट का जवान कुलजीत सिंह करीब 10 दिन पहले सेना से छुट्टी पर आया था। जालंधर में कुछ दिन बिताने के बाद दो दिन पहले वह अपने गांव फतेहगढ़ वीरान पहुंचा था।
मंगलवार को सैनिक कुलजीत सिंह घर से कपड़े खरीदने के लिए गया था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की। सुबह करीब साढ़े आठ बजे कुलजीत सिंह नजदीकी गांव खोखरां के पास अपनी गाड़ी में मृत पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में से संदिग्ध पदार्थ बरामद हुए। मृतक सिपाही कुलजीत सिंह का परिवार सरकार की नशा विरोधी मुहिम पर सवाल उठा रहा है। मृतक सिपाही कुलजीत सिंह की पत्नी करमजीत कौर पंजाब में पुलिस में नौकरी करती है ओर जलंधर में तैनात है जब कि मृतक का नौ महीने का मासूम बच्चा मेहताब सिंह अपने पिता का इंतजार कर रहा है।जानकारी के अनुसार सैनिक कुलजीत सिंह 2017 में भारतीय फौज में भर्ती हुआ था और वह 14 सिख रैजमैंट का जवान था।कुलजीत सिंह ने फौज में कई तमगे जीते हैं। उसका पंजाब पुलिस में महिला सिपाही कर्मजीत कौर के साथ दिसंबर 2023 में विवाह हुआ था ओर 2024 में इनके घर बेटे महिताब सिंह ने जन्म लिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता अरजन सिंह ने कहा कि वह इस बात से हैरान है कि उनका बेटा दो दिन पहले गांव आया था ओर दिन में केसे नशे की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में नशा सरेआम बिक रहा है और पुलिस की मिली भगत के साथ बिक रहा है, पर किसी को पकडा नहीं जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी मृतक के घर पहुंचे और परिवार के साथ दुख सांझा किया। चरणजीत चन्नी ने भारतीय सेना के जवान की मौत से जुड़े इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। जांच में जुटे एसआई व डल्ला चौकी इंचार्ज सुखजिंदर सिंह ने कहा कि सैनिक कुलजीत सिंह की मौत का कारण नशा है पर पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। इस मामले में जांच की जा रही है और उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed