फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A person in coma was placed on a cot and a sit-in was organized in front of the police station

Ludhiana News: कोमा में चल रहे व्यक्ति काे चारपाई पर रख थाने के सामने लगाया धरना

Mon, 29 Jul 2024 08:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 29 Jul 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
A person in coma was placed on a cot and a sit-in was organized in front of the police station
मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन

ओपी बंसल स्कूल की बस की टक्कर के बाद कोमा में चल रहे अजनाली निवासी अभय तिवारी और सदमे में आकर आत्महत्या करने वाली उसकी 14 वर्षीय बेटी अंजलि के लिए इंसाफ की मांग को लेकर पीड़ित परिवार का गुस्सा उग्र हो गया। सैकड़ों लोगों ने शहर के अमलोह रोड चौक पर धरना लगा दिया और कोमा में चल रहे पीड़ित अभय तिवारी को चारपाई समेत पुलिस थाने के सामने रख साढ़े तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों पर कार्रवाई की मांग की।

एसएचओ मंडी गोबिंदगढ़ अर्शदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा दिया गया। पीड़ित व्यक्ति की पत्नी गीतू ने बताया कि गत 6 जुलाई को उसके पति को ओपी बंसल स्कूल की बस ने टक्कर मार दी थी और डेढ़ घंटे तक उसका पति जमीन पर तड़पता रहा किंतु, स्कूल बस चालक ने उसे अस्पताल तक नहीं पहुंचाया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद 32 सेक्टर चंडीगढ़ इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था, जहां वे कोमा में चला गया। पति की हालत के बाद उसकी 14 वर्षीय बच्ची अंजली ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसके पति की भी बचने की उम्मीद नहीं है। उसका पूरा घर सदमे में है। हमारी ओर से स्कूल के मालिकों के ऊपर केस दर्ज करने की मांग की गई थी। किंतु, अभी तक हमें इंसाफ नहीं मिला। खबर लिखे जाने तक पुलिस दोनों पक्षों में समझौता करवाने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed