फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A neighbour murdered a young man due to enmity, the family blocked the road.

Ludhiana News: रंजिशन पड़ोसी ने किया युवक का कत्ल, परिवार ने लगाया जाम

Thu, 23 Oct 2025 12:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 23 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A neighbour murdered a young man due to enmity, the family blocked the road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फतेहगढ़ साहिब/खमानो। दीपावली की रात दो युवकों के बीच हुए झगड़े के चलते खमानो कलां के वार्ड छह में बुधवार सुबह युवक ने अपने पड़ोसी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ शम्मी के तौर पर हुई है। घटनास्थल पर मौके पर पुलिस न पहुंचने पर पीड़ित परिवार ने सुबह करीब 11 बजे बरोटी के पास लुधियाना-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
मृतक की मां और पत्नी ने आरोप लगाया कि दीपावली की रात जब शम्मी ने खमानो पुलिस को सूचित किया तो उस समय कोई भी पुलिस कर्मचारी नहीं पहुंचा। वहीं, बुधवार सुबह जब शम्मी अपने कुत्ते को घुमाने के लिए घर से निकला, तो आरोपी वरिंदर सिंह विक्की निवासी वार्ड छह ने उस पर हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उसे घायल अवस्था में पहले खमानो के सरकारी अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ सेक्टर-32 भेज दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शम्मी दो बच्चों का पिता था। घटना की सूचना पर डीएसपी खमानो रमिंदर सिंह काहलो, थाना प्रमुख खमानो सपिंदर सिंह और थाना प्रमुख खेड़ी नौध सिंह बलबीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोगों ने जाम लगा रखा था। वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed