फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A man killed his own NRI son for property, staging the murder as a road accident.

Ludhiana News: जायदाद के लिए अपने ही एनआरआई बेटे को मार डाला, हत्या को बनाया सड़क हादसा

Wed, 24 Dec 2025 08:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
A man killed his own NRI son for property, staging the murder as a road accident.
अमृतसर। अमृतसर के गांव तारागढ़ में एक हृदयविदारक मामला सामने आया है जिसमें मनप्रीत कौर (37) का दावा है कि उनके पति हरजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत सोची-समझी साजिश का परिणाम थी। मनप्रीत कौर और उनके पति इंग्लैंड में अपने बच्चों के साथ रहते हैं। हरजीत सिंह 12 दिसंबर को रात 9:30 बजे एक्टिवा पर मल्लियां से जंडियाला गुरु की ओर जा रहे थे। प्रधान ढाबा के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनका पति मौके पर ही निधन हो गया।
विज्ञापन

मनप्रीत का आरोप है कि यह हादसा उनके जेठ सुखराज सिंह, सास मनजीत कौर और जेठ के बेटे साहिल प्रीत सिंह ने मिलकर करवाया। उनका कहना है कि हरजीत सिंह ने अपने हिस्से की जायदाद के लिए इंग्लैंड से वापस गांव का रुख किया था। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके सास-ससुर ने मिलकर जायदाद अपने नाम करवा ली और हरजीत सिंह का नाम कुर्सी नामा में शामिल नहीं किया। हत्या से पहले हरजीत ने मनप्रीत को वॉइस मैसेज भी भेजा था जिसमें चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मौत हुई तो इसके लिए परिवार जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने थाना जंडियाला गुरु में सुखराज सिंह, मनजीत कौर और साहिल प्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को सामने लाने का प्रयास कर रही है। सूत्रों के अनुसार, जायदाद को अपने नाम करने की योजना के चलते यह कथित साजिश रची गई। पूरे गांव में इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है और लोग पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article