फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A major accident was averted at the Akalsar railway crossing in Moga.

Ludhiana News: मोगा के अकालसर रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा होने से बचा

Fri, 12 Dec 2025 08:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
A major accident was averted at the Akalsar railway crossing in Moga.
मोगा। अकालसर रेलवे फाटक पर शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ा हादसा होने से बच गया। फाटक बंद होने के बावजूद दो नौजवान मोटरसाइकिल से फाटक पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखचे उड़ गए लेकिन किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली। रेलगाड़ी के पायलट ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचित किया। रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज मैडम नरेश शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल गलत तरीके से रेलवे लाइन पार कर रही थी। आरपीएफ अब मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर फरार दोनों युवकों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा रेलवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी का नतीजा है और यात्रियों के लिए चेतावनी साबित हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed