फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A liquor seizure was seen holding the ganja, the constable arrested in ludhiana

गांजा पकड़कर दिखाई शराब की बरामदगी, हवलदार काबू

Sat, 18 Jul 2020 03:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
A liquor seizure was seen holding the ganja, the constable arrested in ludhiana
नशा तस्करों को खाकी किस कदर अपना संरक्षण दे रही है, इसका ताजा उदाहरण पुलिस चौकी कंगनवाल में देखने को मिला। चौकी पर तैनात एक हवलदार ने गांजा सहित पकड़े आरोपी से 50 हजार रुपये लेकर एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज कर दिया। मामले की पोल खुलने के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने हवलदार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी कंगनवाल में हवलदार सुरिंदर कुमार तैनात है। आठ जुलाई को हवलदार सुरिंदर कुमार ने आधा किलो गांजा सहित संजय उपाध्याय को काबू किया। हवलदार ने आरोपी संजय उपाध्याय एनडीपीएस एक्ट के बचाने के लिए 50 हजार रुपये ले लिए। उससे 12 बोतल शराब की दिखाकर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज दिया। 17 जुलाई को थाना साहनेवाल में तैनात इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह को इसकी भनक लग गई। मामला आला अधिकारियों के पास पहुंचा, जांच में साफ हो गया कि हवलदार ने 50 हजार रुपये लेकर केस में हेरफेर किया है।
विज्ञापन

थाना साहनेवाल पुलिस ने इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह की शिकायत पर हवलदार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी। आरोपी हवलदार बीते 20 साल से पुलिस विभाग में तैनात है। इसके पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाला जाएगा, ताकी पता चल सके पहले भी इसने कुछ ऐसे काम किए है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed