{"_id":"66952412f3807b2dda0d4737","slug":"a-girl-who-came-out-of-home-for-a-walk-on-the-highway-was-hit-by-a-vehicle-died-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-105523-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: घर से हाईवे पर सैर करने के लिए निकली युवती को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: घर से हाईवे पर सैर करने के लिए निकली युवती को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Mon, 15 Jul 2024 06:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। ढंढारी कलां इलाके में रहने वाली युवती घर से सैर करने के लिए दिल्ली हाईवे पर निकल गई। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद आरोपी वाहन चालक फरार होने में कामयाब हो गया। मृतक युवती की पहचान ढंढारी कलां इलाके में रहने वाली रिंकू के रूप में हुई है। चौकी ढंढारी कलां की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार रिंकू अपने भाई और मां के साथ ढंढारी कलां इलाके में रहती है। रविवार को छुट्टी का दिन था और वह घर के बाहर ही बैठी हुई थी। इसी दौरान वह मां को बोलकर घर से सैर करने के लिए निकल गई। सैर करते करते वह दिल्ली हाइ्रवे पर पहुंच गई। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मगर आरोपी वाहन चालक फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस आरोपी वाहन चालक का पता लगाने में जुटी है।