फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A corruption case has been registered against the assistant reader of the DSP Special Crime in Bathinda.

Ludhiana News: बठिंडा में डीएसपी स्पेशल क्राइम के सहायक रीडर पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

Sat, 20 Dec 2025 07:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
A corruption case has been registered against the assistant reader of the DSP Special Crime in Bathinda.
बठिंडा। बठिंडा जिले में तैनात पंजाब पुलिस के स्पेशल डीएसपी क्राइम के सहायक रीडर कांस्टेबल तरसेम सिंह के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता की ओर से आरोपी कांस्टेबल की रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग विजिलेंस को दी गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विजिलेंस से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह मामला एक ऐसे प्रकरण से जुड़ा था जिसमें दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो चुका था। बावजूद इसके कांस्टेबल तरसेम सिंह ने शिकायतकर्ता से पैसे की मांग की। शिकायतकर्ता ने जब आरोपी की रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग कर ली, तो उसने विजिलेंस से संपर्क किया। शुक्रवार को विजिलेंस ने जांच पूरी करने के बाद तरसेम सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में एफआईआर दर्ज की। डीएसपी स्पेशल क्राइम कर्मजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। घटना के बाद आरोपी कांस्टेबल भूमिगत हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed