फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A businessman was cheated of Rs 2.77 crore in the name of GST

Ludhiana News: जीएसटी के नाम पर कारोबारी से 2.77 करोड़ की ठगी

Sun, 18 May 2025 09:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
A businessman was cheated of Rs 2.77 crore in the name of GST
दिल्ली व हरियाणा के व्यापारियों पर आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



लुधियाना। दिल्ली व हरियाणा के व्यापारियों ने जीएसटी के नाम पर महानगर के एक मोबाइल कारोबारी से 2.77 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जब कारोबारी को इसका पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की। पुलिस की जांच में आरोप सही पाए गए।

थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित हैंप्टन स्काई रियलटी लिमिटेड के मालिक अंकुर गर्ग की शिकायत पर नई दिल्ली के एसके इंटरप्राइजेज के कमल अहमद, नई दिल्ली दरियागंज स्थित ग्लोबल ट्रेडर के अजहर हैदर और हरियाणा के भिवानी स्थित कैंथ मंडी में जीएमजी ट्रेड लिंक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स रजत मदान और शीतल मदान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




पक्खोवाल रोड स्थित एसबीएस नगर के एफ ब्लाॅक में रहने वाले अंकुर गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोबाइल और उसकी एसेसरीज का कारोबार करता है। वह आरोपियों से आईफोन और आईफोन की एसेसरीज मंगवाता था। आरोपियों ने सस्पेंड किए और कैंसिल हो चुके जीएसटी बिल काट कर उससे दो करोड़ 77 लाख 61 हजार 655 रुपये जीएसटी वसूल लिया। जब उसने इस बारे आरोपियों से बात की तो उन्होंने उसे धमकाना शुरू कर दिया। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed