फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A 20-year-old man died after coming into contact with high-voltage wires.

Ludhiana News: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत

Tue, 16 Dec 2025 08:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
A 20-year-old man died after coming into contact with high-voltage wires.
अमृतसर। गांव माहल में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ जब 20 वर्षीय युवक विशाल कुमार हाई वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आकर करंट लगने से मौत के शिकार हो गया। यह घटना उस समय घटी जब विशाल और उसके दोस्त एक स्थान पर फ्लेक्स बोर्ड लगा रहे थे।
विज्ञापन

विशाल अपने दोस्तों के साथ फ्लेक्स लगाते समय अचानक फ्लेक्स को ऊपर उठाते हुए हाई वोल्टेज बिजली की तारों के संपर्क में आ गया। तारों से होते हुए तेज करंट ने विशाल को अपनी चपेट में ले लिया और वह बुरी तरह झुलसकर वहीं गिर पड़ा। साथ में मौजूद दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में शोक की लहर फैल गई, और परिजन अस्पताल पहुंचते ही रो-रोकर बेहाल हो गए। इस हादसे को लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed