{"_id":"102-41485","slug":"Ludhiana-41485-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Ludhiana
Updated Tue, 17 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। थाना बस्ती जोधेवाल के इलाके में पुलिस ने सोमवार को लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया और एक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतविंदर सिंह निवासी न्यू कुलदीप नगर और लाल चंद निवासी कैलाश नगर के रूप में हुई है। फरार हुए गिरोह के मुख्य सरगना की पहचान टोनी निवासी न्यू कुलदीप नगर के रूप में हुई है। इसका खुलासा एसीपी सतीश मल्होत्रा ने किया।
एसीपी मल्होत्रा ने बताया कि नाकाबंदी में पकड़े गए आरोपियों से तीन सोने की चैन, एक सोने की बाली, आठ मोबाइल फोन और तीन सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने माना कि उन्होंने लुधियाना के विभिन्न इलाकों में लूटपाट की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है, इसमें कई और खुलासे होने की उम्मीद है।