{"_id":"102-41352","slug":"Ludhiana-41352-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी को एक माह में बनेगा मास्टर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी को एक माह में बनेगा मास्टर प्लान
Ludhiana
Updated Wed, 11 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब में बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की दुर्दशा के लिए केंद्र सरकार को दोषी मानते हैं। मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि केंद्र सरकार को बाढ़ पीड़ितों के प्रति उदार दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर लोगों की मुश्किलों और हकीकतों से अनजान केंद्र की लापरवाही के कारण ही बाढ़ पीड़ितों को आज यह दिन देखना पड़ रहा है। जल निकासी के लिए एक माह में बनेगा मास्टर प्लान बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री बादल मंगलवार को देर शाम मुक्तसर जिले में पड़ते गिद्दड़बाहा हलके के गांवों में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने आए थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार केंद्र के पास राहत तथा पुनर्वास बाबत मुद्दे उठाए गए, मगर केंद्र ने इस संबंध में कुछ नहीं किया। बादल बोले कि उन्होंने निजी तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से भी मुलाकात कर किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे में वृद्धि की मांग उठाई है। बादल ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावितों की पूरी मदद करेगी तथा पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कोशिशों के चलते ही 14वें वित्त आयोग की टीम ने गत दिनों मुक्तसर हलके के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। शीघ्र ही आयोग की एक और टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आएगी।
बादल ने कहा कि सेम के खात्मे और जल निकासी के संबंध में मास्टर प्लान तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है, जो एक माह में अपनी रिपोर्ट देगी। मुख्यमंत्री ने गांव खिड़कियांवाला, भुट्टीवाला, हरिके कलां तथा सूरेवाला में बाढ़ प्रभावित लोगों की दिक्कतें जानीं। इस अवसर पर फरीदकोट की सांसद परमजीत कौर गुलशन, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, संत सिंह बराड़, एसजीपीसी सदस्य नवतेज सिंह काउणी, सीएम के प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डीसी परमजीत सिंह और एसएसपी सुरजीत सिंह उपस्थित थे।